आपकी जानकारी आपके फ़ोन में
आपका नाम, शहर, दवाइयों की सूची, हिसाब, सहेजी बातें और आवाज़ की रिकॉर्डिंग सिर्फ़ आपके अपने फ़ोन/ब्राउज़र में रहती हैं। हम इन्हें अपने सर्वर पर नहीं रखते।Google से लॉगिन
अगर आप Google से लॉगिन करते हैं, तो हम सिर्फ़ आपका नाम और ईमेल पता रखते हैं — ताकि आपको पहचान सकें और एक स्वागत ईमेल भेज सकें। हम आपका ईमेल किसी को बेचते या देते नहीं हैं।साथी (AI) से बातें
"साथी से बात", "हिसाब", "याद रखें" और "कहानी" में आपकी बोली या लिखी बात जवाब बनाने के लिए Anthropic (Claude AI) को भेजी जाती है। हम इन बातचीतों को अपने सर्वर पर जमा नहीं करते। कृपया बैंक, OTP या पासवर्ड जैसी जानकारी कभी न बोलें।मौसम और जगह
मौसम और सूर्योदय-सूर्यास्त के लिए आपकी अनुमानित जगह (शहर) open-meteo.com को भेजी जाती है। "सही जगह लें" दबाने पर ही फ़ोन की GPS जगह ली जाती है, और वह आपके फ़ोन में ही रहती है।वीडियो और विज्ञापन
गाने और आरती YouTube से चलते हैं (youtube-nocookie.com)। वेबसाइट पर Google AdSense के विज्ञापन दिखते हैं। Google और उसके साझेदार कुकीज़ का उपयोग करके आपकी इस और दूसरी वेबसाइटों पर पिछली विज़िट के आधार पर विज्ञापन दिखा सकते हैं। आप चाहें तो Google विज्ञापन सेटिंग में जाकर अपनी पसंद के विज्ञापन (personalised ads) बंद कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी: Google partner sites नीति।वेबसाइट उपयोग के आँकड़े
वेबसाइट सुधारने के लिए हम देखे गए पेज/टैब, visit का समय, browser session और सामने खुले टैब में बिताया अनुमानित active समय रखते हैं। Google से sign-in होने पर उस session के रिकॉर्ड को आपके account से जोड़ा जा सकता है। पहचान-रहित sessions की गिनती लोगों की सटीक संख्या नहीं है।
इसके साथ हम यह भी रखते हैं: इंटरनेट कनेक्शन से अंदाज़न शहर/राज्य/देश (IP पते को एक बार ipwho.is सेवा से जाँचकर — IP पता हमारे पास सेव नहीं होता), फ़ोन या कंप्यूटर का प्रकार और browser, आप किस जगह से आए (जैसे Google या WhatsApp का लिंक), Google sign-in का समय, और कुछ बटन दबाने की गिनती (जैसे WhatsApp पर भेजना, गाना चलाना, ऐप इंस्टॉल करना)। लौटकर आने वालों को गिनने के लिए एक random पहचान-संख्या वाली cookie रखी जाती है।
इस first-party tracking में सटीक GPS, IP पता, निजी नोट्स, दवाइयाँ, ख़र्च या फ़ॉर्म में लिखी बातें रिकॉर्ड नहीं की जातीं। Visit रिकॉर्ड 90 दिन रखे जाते हैं और केवल अधिकृत admin देख सकता है। Browser का Do Not Track या Global Privacy Control चालू हो तो यह first-party tracking नहीं चलती। Google Analytics अलग service है और उसके अपने cookies तथा retention settings हो सकते हैं।
Updated 2 November 2026: We record page/tab views, browser sessions, timestamps and estimated visible active time; an approximate city/region/country looked up once per visit by sending the IP address to an IP-location service (ipwho.is, or ipapi.co as a fallback). The IP address itself is not stored; a salted hash is cached for up to 7 days; device type, operating system and browser; the referring site or share source; Google sign-in times; and counts of button taps such as share, play and install. A random visitor-ID cookie counts returning visitors. Signed-in sessions may be linked to the account. First-party records are retained for 90 days; exact GPS, IP addresses and anything typed are not stored by this tracker. Authorised admins can view these records. Google Analytics is separate.